CWG 2022: भारत को तीसरा गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में अचिंता शुली ने रिकॉर्ड बना भारत की झोली में डाला स्वर्ण पदक

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा की गोल्डन जीत के बाद अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को तीसरा गोल्ड मिल गया है। वेटलिफ्टिंग में 73 किलोग्राम कैटिगरी में अचिंता शुली ने भारत  को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

भारत को तीसरा गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में अचिंता शुली ने रिकॉर्ड बना भारत की झोली में डाला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली | Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा की गोल्डन जीत के बाद अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को तीसरा गोल्ड मिल गया है। वेटलिफ्टिंग में 73 किलोग्राम कैटिगरी में अचिंता शुली ने भारत  को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल जीतने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

313 किलो का वजन उठा कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया रिकॉर्ड
अंचिता शुली ने इस इवेंट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया। शुली ने कुल 313 किलो का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बनाया। अचिंता शुली के गोल्ड जीतने के साथ ही इस इवेंट में मलेशिया के एरी हिदायत ने 303 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं, इस इवेंट में कनाडा को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

ऐसा रहा है अंचिता शुली का करियर
पश्चिम बंगाल के अंचिता शुली ने पिछले साल उज्बेकिस्तान के ताशकंद में जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चौम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। दिसंबर 2021 में राष्ट्रमंडल चौम्पियनशिप के 73 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बर्मिंघम सीडब्ल्यूजी के लिए क्वॉलीफाई किया था। इसके अलावा शुली 2019 के राष्ट्रमंडल चौम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रहे थे।

भारत को अबतक मिले 6 मेडल
अंचिता शुली के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कुल पदकों की संख्या अब 6 हो गई है। ये सभी मेडल भारत को वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। भारत अब भारत के पास तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी बना हुआ है। वेटलिफ्टिंग के साथ ही अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अब पदक जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- LPG Price Reduced: महंगाई की मार के बीच राहत के छीटें, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 36 रुपये की कटौती

मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया था गोल्ड
गौरतलब है कि, अचिंता शुली से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने भी वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा संकेत महादेव सरगर और बिंदियादेवी रानी ने भारत को रजत पदक दिलाया है और गुरुराज पुजारी कांस पदक जीता है। 

Must Read: क्रिकेट से ब्रेक ने कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा कर दिया होगा: वॉटसन

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :