Vijay Babu Arrested: मनोरंजन दुनिया के जाने-माने एक्टर गिरफ्तार, लगे हैं यौन उत्पीड़न-रेप के आरोप

एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने साउथ सिनेमा के जाने माने मलयालम एक्टर विजय बाबू गिरफ्तार किया है।

मनोरंजन दुनिया के जाने-माने एक्टर गिरफ्तार, लगे हैं यौन उत्पीड़न-रेप के आरोप
Vijay Babu

नई दिल्ली | मनोरंजन दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। मनोरंजन जगत के एक जाने माने एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप हैं। एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने साउथ सिनेमा के जाने माने मलयालम एक्टर विजय बाबू गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार महिला से यौन उत्पीड़न और रेप मामले को लेकर विजय बाबू एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन में हाज़िर हुए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस में दर्ज कराया था मामला
बता दें कि, अप्रैल में एक महिला ने एक्टर विजय बाबू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न और रेप किया है। इसके बाद एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, इस ममाले में केरल हाई कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी थी। जिसके बाद विजय बाबू दुबई चले गए थे और इसी महीने वापस आए है। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: मोबाइल बैटरी में धमाके के साथ ब्लास्ट, ऑपरेशन कर काटनी पड़ी 5वीं कक्षा के बच्चे की हथेली

एक्टर ने खुद को बताया बेकसूर
रेप मामले में उलझे एक्टर विजय बाबू ने खुद को बेकसूर बताया है और इस मामले पर महिला के खिलाफ मानाहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। हालांकि, अब पुलिस ने मामले के लिए एक टीम गठित की है जो पूरे मामले को लेकर एक्टर से 3 जुलाई तक पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें:- Alia Bhatt Pregnant : शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी गुड न्यूज, रणबीर बनने जा रहे पापा

Must Read: कैसे फटे कपड़े पहन कर डांस करने लगी बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा, Watch Video

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :