Sadhna Gupta Death: सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज शनिवार को निधन हो गया है। साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ | उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज शनिवार को निधन हो गया है। साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन के बाद उनकी पार्थिव देह को लखनऊ लाया गया है। 

मुलायम सिंह आज सुबह मिलने पहुंचे थे अस्पताल
साधना गुप्ता पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी शिकायत थी, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह ही उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। 

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी है साधना गुप्ता
साधना गुप्ता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। जिनके एक बेटा प्रतीक यादव हैं। साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 साल छोटीं थीं।

बहू है भाजपा की नेता
आपको बता दें कि, साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। वहीं प्रतीक की पत्नी भाजपा विधायक अपर्णा यादव है। अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा का हाथ पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें:- नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन कोरोना संक्रमित, शांतिनिकेतन में चल रहा इलाज

सीएम योगी ने जताया दुख
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी साधना गुप्ता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, इस कठिन समय में ईश्वर परिवार व परिजनों को शक्ति प्रदान करें, प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के प्रति प्रेषित हैं। 

Must Read: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राजस्थान सरकार ने फिर लगाया वीकेंड कर्फ्यू, 25 से फिर शुरू होगी नई गाइड लाइन, 4 घंटे ही खुलेगी दुकानें

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :