Bihar Political Drama: राज्यपाल को इस्तीफा सौंप नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन से नई सरकार का दावा किया पेश

Bihar Political Drama: बिहार की राजनीति में जोरदार घमासान चल रहा है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा से संबंध तोड़ते हुए आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंप नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन से नई सरकार का दावा किया पेश

पटना | Bihar Political Drama: बिहार की राजनीति में जोरदार घमासान चल रहा है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा से संबंध तोड़ते हुए आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Muharram 2022: यहां ताजिया जुलूस दौड़ा करंट, 2 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

सभी विधायकों की इच्छा थी भाजपा से हो अलग
बिहार में भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री का पद पाने वाले नीतिश कुमार ने आज राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि, उनके सभी विधायकों की भी यहीं इच्छा थी कि, भाजपा से अलग हो जाना चाहिए। जिसके बाद मैंने सभी की राय से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें:- Khatu Shyam Ji News: प्रशासन का बड़ा एक्शन, अब 24 घंटे खुले रहेंगे श्यामबाबा मंदिर के पट! मार्गों से हटवाए अतिक्रमण

सरकार बनाने का दावा किया पेश
भाजपा से नाता तोड़कर नीतीश कुमार ने कांग्रेस, राजद और सीपीआईएमएल से हाथ मिलाते हुए उनके समर्थन पर राज्यपाल को 164 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंप दिया है। जिसमें जेडीयू के 45, आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट के 16, हम के 4 और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इसके बाद नीतिश कुमार ने इन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

Must Read: करौली मामले सीएम गहलोत ने अधिकारियों को साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :