एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र : शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर रेप का आरोप, महिला बोली- नहीं हुई कार्रवाई तो दे दूंगी जान

महाराष्ट्र में जहां एक ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजनीति के गठजोड़ में बेहद व्यस्त हैं वहीं एक महिला ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। महिला ने शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है

शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर रेप का आरोप, महिला बोली- नहीं हुई कार्रवाई तो दे दूंगी जान

मुंबई | महाराष्ट्र में जहां एक ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राजनीति के गठजोड़ में बेहद व्यस्त हैं वहीं एक महिला ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। महिला ने शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि, उसने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन शिकायत की सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसके बाद महिला ने शिंदे से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

सुनवाई नहीं तो जान देना मजबूरी
बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने सीएम शिंदे को लिखे पत्र में कहा है कि, अगर मेरे अनुरोध पर सुनवाई नहीं हुई और पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, तो मेरे पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आपको बता दें कि आज ही शिंदे गुट की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र देकर यह अनुरोध किया गया है कि लोकसभा में ग्रुप लीडर के तौर पर राहुल शेवाले का शिवसेना के ग्रुप लीडर के तौर पर स्वीकार करे। ऐसे में उन पर लगे बलात्कार के आरोप ने शिंदे गुट के लिए मुश्किल पैदा कर दी है।

ट्विटर पर पोस्ट किया पत्र, लिखा- शादी का झांसा देकर करते रहे रेप
सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने सीएम शिंदे को लिखे पत्र को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। महिला का आरोप है कि सबूत दिए जाने के बावजूद मुंबई के अंधेरी में स्थित साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। महिला ने पत्र में कहा कि शिवसेना सांसद राहुल शेवाले शादी का झांसा देकर मेरे साथ 2020 से ही बलात्कार कर रहे हैं। महिला ने कहा कि, राहुल शेवाले उन्हें दिल्ली के सरकारी आवास में उसे खाने पर बुलाते थे और शादी का झांसा देकर संबंध बनाते थे। महिला का आरोप है कि, राहुल शेवाले ने कहा कि, उनका पत्नी के साथ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और उनका कभी भी तलाक हो सकता है। ऐसे में मैंने उनपर पूरा विश्वास कर लिया।

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में भारतीय अधिकारी गंभीर घायल, उच्चायोग ने दी नागरिकों को सावधान रहने की सलाह

महिला के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का केस
महिला के अनुसार, अप्रैल में महिला ने राहुल शेवाले के खिलाफ अंधेरी के साकीनाका पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद 12 मई को अंधेरी के मजिस्ट्रेड कोर्ट के आदेश पर संबंधित महिला के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का केस दर्ज हुआ। जिसमें महिला पर आरोप लगाया गया कि महिला पैसों के लालच में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति पर गलत आरोप लगा रही है। 

ये भी पढ़ें:- Maharashtra Political Drama: उद्धव ठाकरे को झटके की तैयारी! आज 12 सांसद शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल, दिल्ली में चल रही बैठक

Must Read: 200 वाहनों के काफिले के साथ सचिन पायलट मिलने पहुंचे मृतक दलित छात्र के परिवार से, माना जा रहा शक्ति परीक्षण!

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :