Firing in Church : अमेरिका: ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा कैलिफोर्निया का चर्च, एक की मौत और 5 घायल
नई दिल्ली | अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूयॉर्क फायरिंग में हुई मौतों का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि, अब कैलिफोर्निया के चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए हैं। बता दें कि, शनिवार को भी न्यूयॉर्क के बफेलो में एक सुपर मार्केट में फायरिंग हुई थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे।
हमलावर को गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जानकारी के अनुसार, साउथ कैलिफोर्निया के प्रेबिस्टेरियन चर्च में एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल बताए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। अभी हमलावर से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- Terrorist Attack: शोपियां में CRPF-पुलिस टीम पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत पर हंगामा
जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लते भागे लोग
पुलिस के अनुसार, लगुना वुड्स शहर जिनेवा प्रेबिस्टेरियन चर्च में दोपहर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई और लोग चीखते-चिल्लते हुए इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। जानकारी में सामने आया है कि, जब ये घटना हुई उस समय चर्च में 30 लोग मौजूद थे। चर्च में ज्यादातर लोग ताइवान मूल के थे।
ये भी पढ़ें:- PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी का आज नेपाल दौरा, दोनों देशों के बीच होंगे कई समझौते, चीन की बढ़ी बैचेनी
Must Read: हमारे पास पाकिस्तान में सत्ता के दुरुपयोग की विश्वसनीय रिपोर्ट: आईएचआरएफ
पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन