लंबे समय से जारी है मंथन : कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आखिर बोल दी मन की बात, जानिए क्या कहा?

कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से मना करने के बाद लंबे समय से मंथन जारी है, लेकिन पार्टी अभी ये तय नहीं कर पाई है कि, आखिरकार अध्यक्ष पद किसे सौंपा जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आखिर बोल दी मन की बात, जानिए क्या कहा?

जयपुर | कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से मना करने के बाद लंबे समय से मंथन जारी है, लेकिन पार्टी अभी ये तय नहीं कर पाई है कि, आखिरकार अध्यक्ष पद किसे सौंपा जाए। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर अपने मन की बात कह डाली है। 

गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी को ही बताया सक्षम
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की कमान एक बार फिर से राहुल गांधी को सौंपे जाने की इच्छा जताई है। सीएम गहलोत ने जयपुर में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि देश में भाजपा और संघ की विचारधारा से मुकाबला करने में राहुल गांधी ही सक्षम हैं। उनके नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ना चाहती है। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभालनी चाहिए। 

राहुल गांधी को माननी चाहिए सबकी बात
सीएम गहलोत ने कहा कि, अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच जो मंथन हुआ है उसमें भी सबकी यही राय है कि राहुल गांधी ही पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए सबसे योग्य नेता हैं। ऐसे में राहुल गांधी को भी सब की राय माननी चाहिए और पार्टी का अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:- दलित छात्र की मौत से आहत होकर इस्तीफा देने वाले कांग्रेस MLA पानाचंद मेघवाल का बड़ा बयान, कहा कुछ ऐसा कि...

निराश होकर घर बैठ जाएंगे कार्यकर्ता
इसी के साथ सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि, अगर राहुल गांधी अध्यक्ष का पद नहीं संभालेंगे तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव आ जाएगा और कांग्रेस के कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे। गांधी परिवार वो परिवार है जिसने पिछले 32 साल से देश में सरकार में कोई पद नहीं लिया। गांधी परिवार से कोई व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहा, बल्कि संगठन की कमान संभालने की ही बात हो रही है। 

ये भी पढ़ें:- Watch Video: अतिभारी बारिश से जलमग्न हुआ राजस्थान का टोंक जिला! मकानों-दुकानों में घुसा पानी, बाढ़ के हालात

Must Read: Golden Victory Day के अवसर पर CM गहलोत ने 31 दिसंबर 1971 तक के शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति देने का किया ऐलान

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :