देखे नया वीडियो: सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल से राखी ने दिखा दिया अपना चुलबुलापन

वीडियो में राखी कह रही है कि, वह अब पहले से ठीक हैं और जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज भी होने वाली हैं। लेकिन राखी अस्पताल में भर्ती क्यों है? 

सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल से राखी ने दिखा दिया अपना चुलबुलापन

मुंबई | सोशल मीडिया पर अपने नये-नये वीडियो और अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत अभी अस्पताल में एडमिट है और उन्होंने वहीं से एक वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है। वीडियो में राखी कह रही है कि, वह अब पहले से ठीक हैं और जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज भी होने वाली हैं। लेकिन राखी अस्पताल में भर्ती क्यों है? 

यूटेरस के ऊपर पेट में हो गई थी गांठ
दरअसल, राखी सावंत की मेजर सर्जरी हुई है। राखी ने बताया कि जुहू के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में 4 घंटों तक उनकी मेजर सर्जरी हुई थी। उनके यूटेरस के ऊपर पेट में उन्हें एक गांठ थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द होता था।  जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें:- नहीं होगा यकीन: इस लड़की को देखकर आप भी कह देंगे वाह ‘ऐश्वर्या’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

सर्जरी के बाद भी राखी का फिर दिखा चुलबुलापन
ड्रामा क्वीन राखी ने इंस्टा पर सर्जरी से पहले का भी एक डांसिंग वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप चढ़ी हुई थी लेकिन फिर भी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ डांस कर रही थी। यहीं हाल राखी का सर्जरी के बाद भी है। नये वीडियो में भी राखी शांत नहीं दिखीं और गाना गाते हुए चुलबुली हरकतों के साथ अपने फैंस को बताया है कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं। 

Must Read: सुशांत सिंह राजपूत के लिए रिया इनसे खरीदती थी गांजा-चरस, फिर ऐसे होता था भुगतान

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :