BJP SIROHI: सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने एवं संगठन के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाने का आरोप, आज दोपहर 12 बजे आबूरोड में पुतला दहन की दी चेतावनी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने एवं संगठन के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाने का आरोप, दोपहर 12 बजे आबूरोड में पुतला दहन की दी चेतावनी, आरोप है कि जिलाध्यक्ष के ऐसे निर्णय से आम कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने एवं संगठन के विरोध में कार्य करने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाने का आरोप, आज दोपहर 12 बजे आबूरोड में पुतला दहन की दी चेतावनी
दोपहर 12 बजे आबूरोड में पुतला दहन की दी चेतावनी, आरोप है कि जिलाध्यक्ष के ऐसे निर्णय से आम कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

सिरोही। भाजयुमो सिरोही जिला अध्यक्ष गोपाल माली के प्रति कार्यकर्ताओं में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर कांग्रेसी पदाधिकारी के बेटे को सीधा जिला प्रवक्ता बनाने, निर्दलीय उम्मीदवार के पति जिसने भाजपा के विरुद्ध नगरपालिका चुनाव में अपनी पत्नी को खड़ा कर के चुनाव लडा एवं पूर्व में छात्र संघ चुनावो में एनएसयूआई का प्रचार किया उसे युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाने से कार्यकर्ता हतोत्साहित हो रहा है।

नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला अध्यक्ष द्वारा
पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर वर्तमान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष माउंटआबू व कांग्रेस के टिकिट पर भाजपा के सामने पंचायत समित का चुनाव लड़ चुके नेता के बेटे जिसे भाजपा युवा मोर्चा का जिला प्रवक्ता बनाया गया है।

वो खुद अपने पिता के साथ पंचायत समिति के चुनाव में पिता के पक्ष में बीजेपी के विरुद्ध कांग्रेस का प्रचार कर चुका है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता खुद को कर रहा है ठगा सा महसूस दिन रात पार्टी के लिए काम करने वाले पार्टी के लिए दरिया बिछाने वाले कार्यकर्ता की अनदेखी से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी रोष और निराशा व्याप्त है

वही दूसरी ओर जिला मंत्री बनाए गए व्यक्ति नगरपालिका चुनाव में पार्टी का विरोध कर भाजपा के विरुद्ध अपनी पत्नी को नगर पालिका चुनाव  आबूरोड में निर्दलीय खड़ा कर चुका है और एनएसयूआई के लिए प्रचार भी कर चुका है इन सभी को कार्यकारणी में जगह देने से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष गोपाल माली की शिकायत प्रदेश नेतृत्व को करने की बात कही है और चेतावनी दी है की अगर इन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यकारणी से हटाया नही गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे उनका पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

ये भी लगाए गए हैं आरोप
कुछ सालो पहले भी इस जिला मंत्री को युवामोर्चा की जिला टीम में लेने पर उस समय के भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित द्वारा कड़ा विरोध करते हुए जिला मंत्री को निलंबित कर जिला कार्यकारणी से बाहर किया गया था।

लेकिन वर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा इस पर कोई ठोस कार्यवाही न करना कही न कही पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी को ओर बड़ा रहा है।

वही दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली खुद भी अगस्त 2017 छात्र संघ चुनावो मे एबीवीपी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रतियाक्षियो को खड़ा कर चुके है जिसके कारण तत्कालीन एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री मांगीलाल द्वारा गोपाल माली व अन्य को एबीवीपी से निष्कासित किया था।

वर्तमान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में कही न कही इस बात की हताशा है की संगठन का विरोध कर चुके युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली द्वारा अब पार्टी में भी पार्टी विरोधी लोगो को तवज्जो दी जा रही है जिससे आम कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली पर जातिवाद भारी
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निर्दलीय पार्षद आकाश माली को युवा मोर्चा जिला मंत्री बनाया है,जिसका पूरे जिले सहित आबूरोड़ में भारी रोष है।

युवा मोर्चा महामंत्री जिगर आचार्य ने बताया कि आकाश माली पूर्व में nsui समर्थित कार्यकर्ता था,तब तत्कालीन युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आकाश माली ने जातिवाद के साथ निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित को प्रलोभन देकर आबूरोड़ भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष बनाया था।

तत्कालीन जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने इसपे त्वरित कारवाई करते हुए पद से हटाया गया था। आकाश माली उस निष्कासन के बाद आबूरोड़ में होने वाले नगरपालिका चुनाव में पार्ट के विरोध में लड़ा ओर जीतने के बाद पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए बड़ी रकम ली।

प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा जब आबूरोड़ दौरे पर आए थे, तब भी गोपाल माली ने इनको साथ रखा था। पार्टी में जिम्मेदारी दी थी। उस समय हिमांशु शर्मा को आकाश माली के घर खाना खाने ले गया था,तब भी गोपाल माली पर बहुत विवाद और जातिवाद के नारे लगाए थे।

युवा मोर्चा नगरमंत्री जतिन ने कहा आज अगर दोपहर 12 बजे तक अगर आकाश माली को जिला मंत्री से नही हटाया गया तो कल जिलाध्यक्ष गोपाल माली का पुतला फूंका जाएगा।

Must Read: सरकार के Minister of Panchayati Raj मीना ने मनरेगा योजना के तहत पात्र व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाने के लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :