Shoking: रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां का घर से अपहरण, फिर गला रेत कर हत्या

प्रदेश के सीकर जिले एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक महिला का शव लेने से इन्कार कर दिया है।

रात के अंधेरे में दो बच्चों की मां का घर से अपहरण, फिर गला रेत कर हत्या

सीकर | राजस्थान में एक बार फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रदेश के सीकर जिले एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक महिला का शव लेने से इन्कार कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सीकर के थोई थाना इलाके के प्रीतमपुरी गांव की है। जहां बीते मंगलवार रात 28 साल की उगांता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर पाया गया। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के विरोध के बीच शव को कब्जे में लेकर आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस डॉग स्क्वाड व एफएसएल की टीम की भी मदद ले रही है। 

ये भी पढ़ें:- भीलवाड़ा: परीक्षा देकर लौट रही युवती से होटल में रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की बजा दी बैंड

बच्चे के रोने पर मिली जानकारी
जानकारी में सामने आया है कि, मंगलवार रात को मृतका उगांता देवी अपने घर के एक कमरे में बच्चे के साथ सो रही थी। तभी हत्यारे ने उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर से कुछ दूर फेंक दिया। परिजनों को जब बच्चे के जोर-जारे से रोने की आवाज सुनाई दी तो वे कमरे में पहुंचे। 

ये भी पढ़ें:- NCB का दावा: सुशांत सिंह राजपूत के लिए रिया इनसे खरीदती थी गांजा-चरस, फिर ऐसे होता था भुगतान

गला कटा देख परिजनों के उड़े होश
उगांता को वहां नहीं पाकर उसकी तलाश की तोघर से कुछ दूर वह गला रेती हुई हालत में मृत मिली। ये सब देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, मृतका उगांता देवी दो बच्चों की मां है। जिसका एक पांच साल का बेटा व दूसरा बेटा दो साल का है। 

Must Read: Shri Kshatriya Yuvak Sangh के हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष में गुलाबी नगरी में निकाली केसरिया रैली

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :