सांचौर पहुंचीं पूर्व सीएम राजे: वसुन्धरा राजे ने ग्रामीणों के साथ सुनी मोदी के ‘मन की बात’, कहा-मन की बात बना अब सम्पूर्ण भारत के हर जन की बात 

राजे दुनिया ने के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को इस अवसर अपार शुभकामनाएँ। वे फिर से 2024 में देश का नेतृत्व करें और देश को दुनियाँ का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करे।

वसुन्धरा राजे ने ग्रामीणों के साथ सुनी मोदी के ‘मन की बात’, कहा-मन की बात बना अब सम्पूर्ण भारत के हर जन की बात 

सांचौर | पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का साँचोर ( जालोर ) में ग्रामीणों के साथ 100वाँ एपिसोड देखा।

इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम अब हर मन की-हर जन की बात बन गया है।सम्पूर्ण भारत के मन की बात बन गया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को इस अवसर अपार शुभकामनाएँ। वे फिर से 2024 में देश का नेतृत्व करें और देश को दुनियाँ का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करे।

श्रीमती राजे ने कहा कि देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।यह देशवासियों में प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं पूरा देश उन्हें मन से सुनता है।

इस मौक़े पर उनके साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह और जालोर-सिरोही सांसद देव जी पटेल मौजूद थे।

Must Read: प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, नागौर जिले की जायल तहसील का है मामला

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :