मनोरंजन: यूफोरिया का तीसरा सीजन नहीं करेंगी बार्बी फरेरा

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने ये घोषणा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, सबसे खास और मुश्किल चरित्र कैट को मूर्त रूप देने के चार साल बाद, मुझे भरी आंखो से इसे अलविदा कहना पड़ रहा है।

यूफोरिया का तीसरा सीजन नहीं करेंगी बार्बी फरेरा
Barbie Ferreira.
लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री बार्बी फरेरा का कहना है कि वह यूफोरिया के तीसरे सीजन में वापसी नहीं करेंगी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने ये घोषणा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, सबसे खास और मुश्किल चरित्र कैट को मूर्त रूप देने के चार साल बाद, मुझे भरी आंखो से इसे अलविदा कहना पड़ रहा है।

मुझे उम्मीद है कि आप में से बहुत से लोग खुद को उसमें देख सकते हैं जैसे मैंने देखा था और वह आज जिस किरदार में अपनी यात्रा देख रही है उसे देखकर आपको खुशी होगी। मैंने अपना सारा प्यार उसमें डाल दिया और मुझे आशा है कि आप लोग इसे महसूस कर सकते हैं। लव यू कैथरीन हर्नांडेज।

उन्होंने कहा, मुझे सच में लगता है कि प्रशंसक वास्तव में भावुक हैं और मैं इसकी सराहना करती हूं क्योंकि यूफोरिया ने वास्तव में इतने सारे लोगों को प्रभावित किया है ।

यूफोरिया के अलावा, फरेरा ने हाल ही में 2020 की फिल्म अनप्रेग्नेंट में अभिनय किया और जॉर्डन पील की हॉरर फिल्म नोप में भी वो थी।

--आईएएनएस

पीजेएस/एसकेपी

Must Read: 24 दिसंबर को रिलीज होगी रणवीर और दीपिका स्टारर Movie 83 , स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन शेयर

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :