शादी के चार साल बाद मिली खुशी: सोनम कपूर के घर आया नन्हा सा बाल गोपाल, अनिल कपूर बने नाना

शनिवार को सोनम कपूर मां बन गई है। सोनम और उनका पूरा परिवार बच्चे के जन्म पर खुशियां मना रहा है। सोनम कपूर के मां बनते ही उन्हें सलेब्स और फैंस की ओर से बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सोनम कपूर के घर आया नन्हा सा बाल गोपाल, अनिल कपूर बने नाना

मुंबई | बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर बाल गोपाल आए हैं। जी हां, शादी के चार साल बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। आज शनिवार को सोनम कपूर मां बन गई है। सोनम और उनका पूरा परिवार बच्चे के जन्म पर खुशियां मना रहा है। सोनम कपूर के मां बनते ही उन्हें सलेब्स और फैंस की ओर से बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

नीतू कपूर ने बधाई देते हुए कहा कि...
सोनम के मां बनने पर उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट जिसमें लिखा है कि 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का इस दुनिया में खुले दिल से स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! को फैंस के साथ शेयर करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें बधाई दी है और उनके परिवार को भी बधाई देने के लिए नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता अनिल और सुनीता कपूर को भी टैग किया है।

नाना बनने पर अनिल कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं
बेटी सोनम के घर बेटे का जन्म होने पर अनिल कपूर की खु शी का भी ठिकाना नहीं है। अनिल कपूर ने ये खुशखबरी शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हमें 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को एक स्वस्थ बच्चे का आशीर्वाद मिला है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारे दिल नए माता-पिता और उनके बच्चे के लिए गर्व और प्यार से भर रहे हैं।

Must Read: राजू श्रीवास्तव को आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है : सुनील पाल

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :