मनोरंजन: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर
श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल वह जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे।
श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल वह जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे।
उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं।
उन्होंने आगे लोगों से सोशल मीडिया पर उनके आधिकारिक अकाउंट और एम्स के बयान पर भरोसा करने की अपील की।
अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, केवल एम्स और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर ही विश्वास करें। किसी और पर कोई विश्वास न करें। एम्स में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम आभारी हैं उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के।
इस बीच एम्स के सूत्र ने यह भी कहा कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह वेंटिलेटर पर ही हैं।
--आईएएनएस
पीजेएस/एसकेपी
Must Read: आज से भाईजान ‘सलमान’ दिखेंगे टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 16’
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन