मनोरंजन: जेम्स कैमरून की अवतार 23 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म एक लकवाग्रस्त अमेरिकी मरीन की कहानी बताती है, जो एक अनोखे मिशन पर पेंडोरा नामक अल्फा सेंटौरी स्टार सिस्टम में रहने योग्य चंद्रमा के लिए भेजा जाता है। वह जल्द ही अपने आदेशों का पालन करने और दुनिया की रक्षा करने के बीच फंस जाता है।
मुंबई, 24 अगस्त | सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट के लिए 82वें अकादमी पुरस्कारों में तीन ऑस्कर प्राप्त करने वाली फिल्म अवतार 23 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के निमार्ताओं ने 4के हाई डायनेमिक रेंज में सिनेमाघरों में फिल्म की वापसी से पहले एक ट्रेलर और एक पोस्टर जारी किया।
फिल्म एक लकवाग्रस्त अमेरिकी मरीन की कहानी बताती है, जो एक अनोखे मिशन पर पेंडोरा नामक अल्फा सेंटौरी स्टार सिस्टम में रहने योग्य चंद्रमा के लिए भेजा जाता है। वह जल्द ही अपने आदेशों का पालन करने और दुनिया की रक्षा करने के बीच फंस जाता है।
फिल्म का निर्देशन कनाडा के फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून ने किया है।
जेम्स इससे पहले टाइटैनिक, द टर्मिनेटर और टर्मिनेटर 2: जजमेंट डे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।
बहुप्रतीक्षित सीक्वल, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी।
Must Read: मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार का निधन, सलमान ने कहा- मेरे प्रिय सावन जी आपको शांति मिले
पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन