नोएडा : त्यागी समाज की महापंचायत के विरोध में नोएडा सोसाइटी का मौन प्रदर्शन
नोएडा के सेक्टर 110 में रविवार को श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर त्यागी समाज ने बड़ी महापंचायत की। वहीं, दूसरी तरफ श्रीकांत त्यागी के विरोध में सोसाइटी के लोगों ने भी पोस्टर लगाकर मौन प्रदर्शन किया।
नोएडा | नोएडा के सेक्टर 110 में रविवार को श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर त्यागी समाज ने बड़ी महापंचायत की। वहीं, दूसरी तरफ श्रीकांत त्यागी के विरोध में सोसाइटी के लोगों ने भी पोस्टर लगाकर मौन प्रदर्शन किया।
महिला के साथ नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हुई अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में रविवार को जहां त्यागी समाज ने महापंचायत की, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोगों ने भी कुछ पोस्टर लगाकर श्रीकांत त्यागी के कृत्यों की निंदा की है और मौन प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2022: 28 अगस्त को भारत के साथ मुकाबले से पहले पाक टीम को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बाहर
सोसाइटी में लगे पोस्टर में लिखा गया है कि, रेजिडेंट्स उत्पीड़न, दबंगई, महिलाओं का अपमान, गाली गलौच और अतिक्रमण के वो खिलाफ हैं। ये पोस्टर सोसाइटी में जगह जगह लगाए गए हैं, ताकि मौन प्रदर्शन कर संदेश दिया जा सके कि सोसाइटी के लोग श्रीकांत त्यागी के कृत्यों के खिलाफ हैं।
ये भी पढ़ें:- सोनम कपूर के घर आया नन्हा सा बाल गोपाल, अनिल कपूर बने नाना
श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 93 में स्तिथ ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो सामने आया था। घटना के बाद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कुछ दिनों बाद श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से ही नोएडा में ये मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है।
Must Read: नशे का कारोबार करने वालों के भी सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर : Yogi
पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन