Bank Holiday List: सितंबर में बैंकों में रहेगा 13 दिन का अवकाश, बैंक जाने से पहले जरूर जान लें छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में भी बैंक बंद रहने वाले है। जिनमें 27 अगस्त को चौथा शनिवार रहेगा और 28 अगस्त को रविवार होगा।

सितंबर में बैंकों में रहेगा 13 दिन का अवकाश, बैंक जाने से पहले जरूर जान लें छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली | अगस्त का महीना अब खत्म होने जा रहा है। इसके बाद सितंबर माह शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप अपने बैंक से जुड़े कार्यों को लेकर प्लान कर रहे हैं तो आपको लिए ये खबर महत्पूर्ण हो सकती है क्योंकि सितंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंकों की छुट्टियां पड़ रही है। जिसके चलते किसी भी प्रकार कार्य नहीं हो सकेगा। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। ताकि, आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े। 

ये भी पढ़ें:- देर रात शव पहुंचा हिसार: भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, कई बड़े नेता होंगे शामिल

सितंबर में इस तारीख को यहां बंद रहेंगे बैंक

1 सितंबर, 2022 को गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 सितंबर, 2022 को रविवार का अवकाश।
6 सितंबर, 2022 को विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
7-8 सितंबर, 2022 को ओणम के पर्व पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद।
9 सितंबर, 2022 को इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंकों में अवकाश।
10 सितंबर, 2022 को श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश।
11 सितंबर, 2022 को रविवार का अवकाश।
18 सितंबर, 2022 को रविवार की छुट्टी।
21 सितंबर, 2022 को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के मौके पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश।
24 सितंबर, 2022 को चौथे शनिवार का अवकाश।
25 सितंबर, 2022 को रविवार का अवकाश।
26 सितंबर, 2022 को नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों में अवकाश।

ये भी पढ़ें:- धरी रह गई शादी की तैयारियां: भीषण आग से परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, आज होने वाली थी शादी

अगस्त के बचे हुए दिनों में बैंक में रहेगा अवकाश 
आपको ये भी बता दें कि, अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में भी बैंक बंद रहने वाले है। जिनमें 27 अगस्त को चौथा शनिवार रहेगा और 28 अगस्त को रविवार होगा। ऐसे में दो दिन बैंक बंद है। इसके अलावा गुवाहाटी में 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव पर्व के उपलक्ष्य मेें बैंक बंद रहेंगे। फिर 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंकों में अवकाश रहेगा।

Must Read: भारतीय गेमिंग समुदाय ने ऑनलाइन गेम के जरिए लापता लड़की को ढूंढने के लिए दिल्ली पुलिस को सराहा

पढें इकोनॉमी खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :