देर रात शव पहुंचा हिसार: भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, कई बड़े नेता होंगे शामिल

सोनाली फोगाट का शव एयर एंबुलेंस के जरिये गुरूवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। जिसके बाद रात ढाई बजे उनके घर हिसार पहुंचा। सोनाली के शव साथ जीजा, भाई, भतीजा व अन्य परिजन साथ थे।

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, कई बड़े नेता होंगे शामिल

हिसार | Sonali Phogat Funeral: भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की पार्थिव देह गुरूवार देर रात को हरियाणा के हिसार जिले पहुंच गई है। यहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट पर तैयारियां की गई है। अंतिम संस्कार में उनके परिवार-रिश्तेदारों के अलावा भाजपा के बड़े नेता, पदाधिकारी और समर्थक भी शामिल होंगे। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन 
सोनाली फोगाट का शव एयर एंबुलेंस के जरिये गुरूवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। जिसके बाद रात ढाई बजे उनके घर हिसार पहुंचा। सोनाली के शव साथ जीजा, भाई, भतीजा व अन्य परिजन साथ थे। हिसार के सिविल अस्पताल में सोनाली का शव रखवाया गया है। अब सुबह ढंढूर फार्म हाउस पर सोनाली फोगाट की पार्थिव देह को ले जाया जाएगा। जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:- धरी रह गई शादी की तैयारियां: भीषण आग से परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, आज होने वाली थी शादी

आज कोर्ट में पेश होंगे मामले गिरफ्तार दो लोग
वहीं दूसरी ओर, इस मामले में गिरफ्तार किए गए सोनाली पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र सांगवान को आज गोवा पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और पुलिस रिमांड के लिए प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें:- पोस्टमार्टम से सुलझेगी गुत्थी: सोनाली की रहस्यमयी मौत! परिवार का आरोप- PA ने किया बलात्कार, गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

परिवार ने चाहा तो होगी सीबीआई जांच
सोनाली फोगाट का गुरुवार को गोवा में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद उनके खून के नमूने और बिसरा को जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा है कि अगर उनका परिवार चाहेगा तो राज्य सरकार इस मामले में सीबीआई जांच भी कराएगी।

Must Read: सोनाली की रहस्यमयी मौत! परिवार का आरोप- PA ने किया बलात्कार, गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पढें हरियाणा खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :