ब्रिटेन की नौसेना कमान भी महिला को : ब्रिटेन की नौसेना कमान 47 साल की कमोडोर जूड टेरी के हाथ में, आर्मी और एयरफोर्स के बाद अब नौसेना में भी महिला प्रमुख

नारी शक्ति को अब देश-विदेश में सम्मान के साथ देखा जा रहा है। समय की मांग और बदलते परिवेश में ब्रिटेन जैसे देश ने अपनी नौसेना की कमान नारी शक्ति को देने की घोषणा कर दी। अब ब्रिटेन की नौसेना (रॉयल नेवी) की कमान कमोडोर जूड टेरी  के पास होगी।

ब्रिटेन की नौसेना कमान 47 साल की कमोडोर जूड टेरी के हाथ में, आर्मी और एयरफोर्स के बाद अब नौसेना में भी महिला प्रमुख

नई दिल्ली।
नारी शक्ति को अब देश-विदेश में सम्मान के साथ देखा जा रहा है। समय की मांग और बदलते परिवेश में ब्रिटेन ने अपनी नौसेना की कमान नारी शक्ति को देने की घोषणा कर दी। अब ब्रिटेन की नौसेना (रॉयल नेवी) की कमान कमोडोर जूड टेरी (Commodore Jude Terry) के पास होगी। नौसेना की 500 साल की सेवा में पहली बार किसी महिला को रियर एडमिरल बनाया गया है। अब कमोडोर जूड टेरी (47) इस पद होंगी। जूड अगस्त 2022 से यह पद संभालेंगी। यह पद आर्मी के मेजर जनरल और एयरफोर्स के वाइस मार्शल के बराबर है। ब्रिटेन में आर्मी और एयरफोर्स में पहले से ही इन पदों पर महिलाएं हैं।

बतौर रियर एडमिरल जूड पर नौसैनिकों, नाविकों की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के कार्यों की जिम्मेदारी होगी। वे नौसैनिकों और नाविकों के प्रशिक्षण, कल्याण और करियर प्रबंधन की देखरेख करेंगी। जूड नौसेना के परिवहन जहाज एचएमएस ओशियन में तैनात थीं। यह जहाज ब्रिटिश नौसेना के हेलीकॉप्टरों का लैंडिंग प्लेटफॉर्म है। जूड चैनल-4 के युद्धपोतों की शृंखला का निर्माण करने वाली टीम की प्रमुख रह चुकी हैं। उनका नौसेना का करियर 19 साल का है। वे रॉयल नेवी लॉजिस्टिक्स ऑफिसर  (Logistics officer) से लेकर Deputy director of people delivery तक के पदों पर रहीं। उन्हें 2017 में नौसेना के बड़े सम्मान ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से नवाजा गया था। सेना के जरिए देश की सेवा की प्रेरणा उन्हें पिता से मिली। जूड के पिता रॉबिन रॉयल नेवी के जहाज एचएमएस टाइगर में अधिकारी थे। जूड ने यूनिवर्सिटी ऑफ डंडी से 1997 में ग्रेजुएशन किया है। वे डिफेंस स्टडी में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

Must Read: यूएन प्रमुख ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र को लेकर दी खतरनाक स्थिति की चेतावनी

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :