सीएम का तुफानी चुनावी दौरा: सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में उपचुनाव से पहले सीएम गहलोत का चुनावी दौरा

सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में होने जा रहे उपचुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ-साथ नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दोनों नेता एक ही हेलिकॉप्टर में बैठकर पहले सुजानगढ़ और फिर सहाड़ा पहुंचे। गहलोत और पायलट ने न केवल मंच साझा किया

सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में उपचुनाव से पहले सीएम गहलोत का चुनावी दौरा
सुजानगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

जयपुर।
सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में होने जा रहे उपचुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ-साथ नजर आ रहे हैं। मं

Rajsamand

गलवार को दोनों नेता एक ही हेलिकॉप्टर में बैठकर पहले सुजानगढ़ और फिर सहाड़ा पहुंचे। गहलोत और पायलट ने न केवल मंच साझा किया, बल्कि नामांकन से पहले हुई सभाओं में कांग्रेस को मजबूत करने की बात की और भाजपा पर निशाना साधा।
सहाड़ा में हुई सभा में सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सोच-समझ कर गायत्री त्रिवेदी को मैदान में उतारा है। आज हम सबको सोच-समझ कर एक दूसरे का साथ देना है। यदि हम तीनों सीटें जिताते हैं तो संदेश जाएगा, मजबूती का, संगठन का और सरकार के कामकाज का। जबकि, भाजपा में ऊपर से नीचे तक फूट पड़ी हुई है। चुनाव के दिन सारी बातें भूल कर कांग्रेस को जिताना है ताकि संदेश जाए, कांग्रेस की मजबूती और एकता का।
अशोक गहलोत ने कहा- अब सरकार में करीब ढाई साल बचे हैं। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर यहां की उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी जो भी काम लेकर आएंगी, उन्हें शिद्दत के साथ पूरा करेंगे। हमने पूर्व में भी चंबल से पानी लाने का वादा भी निभाया है। यह बड़ी बात थी। ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं हैं। यदि कांग्रेस को सीट जिताओगे तो कई संदेश जाएंगे। सरकार की मजबूती का संदेश जाएगा। आपके वोटों के आधार पर राय बनती है। आप मेरा साथ दोगे, सरकार का दोगे, हम सबका साथ दोगे तो एक संदेश जाएगा अफसरों के सामने भी। वे समझ जाएंगे कि आगे भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और वे फिर दौड़-दौड़कर काम करेंगे। गहलोत ने कहा- भाजपा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाती रहती है। आज तो लोकतंत्र ही खतरे में है। आज कोई खुलकर बात नहीं कर सकता। आज कोई बात करता है तो उसे जेल डाल देते हैं। एक 22 साल की लड़की को बेंगलुरु से पकड़ लाए। पूरी दुनिया में बदनामी हुई। आज मोदी विदेश जाते हैं, वहां आलोचना होती है।
तुफान के बीच सीएम को दौरा
तेज गति से चल रही हवाओं के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलिकॉप्टर मंगलवार को नागौर जिले के लाडनूं में जसवंतगढ़ के हेलिपैड पर सुरक्षित उतर गया। हेलिपैड पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटेसरा के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी थे। गहलोत जयपुर से रवाना होकर 11:30 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से जसवंतगढ़ पहुंचे। CM के आगमन पर उनके स्वागत के लिए विधायक कृष्णा पूनिया सहित कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

अब तो छह माह भी हो गए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजसमंद में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तनसुख बोहरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कटारिया कई बार कहते रहते हैं, 6 महीने में प्रदेश की सरकार गिर जाएगी। लेकिन अब तो 6 महीने भी होने वाले हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि जनता बीजेपी के नेताओं की भविष्यवाणी फेल करें। इसके लिए आपको उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी तब ही कड़ी से कड़ी जुड़ पाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में कोरोना काल में सबसे बेहतर काम राजस्थान में हुआ है। अब टीकाकरण में भी राजस्थान देश में अव्वल है। कहा कि राजस्थान के बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई ताकि राजस्थान का सर्वांगीण विकास हो सके।

Must Read: रीट परीक्षा में हुई धांधली के बाद भाजपा लगातार कर रही है डोटासरा के इस्तीफे की मांग, अब भाजपा युवा मोर्चा उतरा प्रदर्शन की राह पर

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :