मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई: तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग सहित कई नामी व्यक्तियों के घर मारा छापा

मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बॉलीवुड के बडे नामचीन हस्तियों के घर छापा मारा। इनमें अदाकारा तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप सहित कई लोगों के नाम आ रहे है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई 22 से अधिक स्थानों पर चल रही है।

तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग सहित कई नामी व्यक्तियों के घर मारा छापा

मुंबई।
मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना शामिल हैं।  इन पर टैक्स चोरी का आरोप बताया जा रहा है। आईटी डिपार्टमेंट की कार्रवाई शहर में 22 जगह की जा रही है। 


फैंटम फिल्म से जुडा मामला
ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी होना बताया जा रहा है। विकास बहल इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं वहीं अनुराग कश्यप इसके मालिक हैं। हालांकि तापसी के घर छापामारी की वजह अभी सामने नहीं आई है। टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। 


सांड की आंख और मनमर्जियां में थे एक साथ
तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप वैसे तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। इनके कुछ बयानों से इन्हें मोदी विरोधी भी बताया जाता रहा है। दोनों ही कलाकारों ने ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है। 

Must Read: चर्चित शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में महुआ हुई हाउस अरेस्ट, इंस्पेक्टर आर्यन को शम्भू की हत्या के मिले सबूत

पढें मनोरंजन खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :