Dangal TV @ रंजू की बेटियां सीरियल: दंगल टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल रंजू की बेटियां में छठ पूजा के महत्वपूर्ण सीक्वेंस की हुई शूटिंग

छोटे पर्दे पर दंगल टीवी के मोस्ट पॉपुलर धारावाहिक रंजू की बेटियां में दर्शकों को छठ पूजा का महापर्व भी देखने को मिलेगा। दिवाली के बाद मनाया जाने वाला छठ का पर्व बेहन पावन त्योहार माना जाता है।

मुंबई, एजेंसी।
छोटे पर्दे पर दंगल टीवी(Dangal TV) के मोस्ट पॉपुलर धारावाहिक रंजू की बेटियां(Ranjoo kee Betiyaan) में दर्शकों को छठ पूजा का महापर्व भी देखने को मिलेगा। दिवाली के बाद मनाया जाने वाला छठ का पर्व बेहन पावन त्योहार माना जाता है। ऐसे में मुुंबई जैसी जगह में जब इस धारावाहिक के लिए छठ पूजा को सीक्वेंस शूट किया गया तो लोकेशन का चुनाव महत्वपूर्ण रहा। सीरियल में छठ पूजा की लोकेशन यूपी बिहार के किसी घाट का एहसास करा रही है। इस छठ पूजा के सीक्वेंस के दौरान भी सीरियल रंजू की बेटियां में कुछ ड्रामा होने वाला है। इस दृश्य की शूटिंग के दौरान सीरियल के कलाकारों ने दिलचस्प बातें बताई। सीरियल में रंजू का रोल कर रही रीना कपूर(Reena Kapoor) ने बताया कि छठ पूजा का सीक्वेंस शूट करना एक अलग ही अनुभव रहा है। उस तरह के कॉस्ट्यूम, सिंदूर, औरतों का साथ मिलकर छठ गीत गाना यह सब एक अलग अनुभूति रही है। रंजू की बेटियां के इस सीन में भी ड्रामा तो होना ही है।


रंजू की बेटियां सीरियल में ड्रामा
मामला कुछ यूं है कि 20 वर्षों में पहली बार गुड्डू मिश्रा(Guddu Mishra) ने रंजू मिश्रा को पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। रंजू इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर पाती है क्योंकि 20 वर्षों में बहुत कुछ हो चुका होता है, उसे किसी बात पे विश्वास नही है, उसे यह भी शक है कि कहीं गुड्डू फिर ललिता के पास न चले जाए। रंजू मानसिक रूप से अपने आप को इस बात के लिए तैयार कर लेती है कि उसे जिंदगी भर अकेले ही रहना है। मुझे अच्छा लग रहा है कि वह मुझे इतने वर्षों बाद पहली बार वाईफ का दर्जा दे रहे हैं। मेरे अंदर एक डर भी है कि यह सच है या कुछ और है। गुड्डू के अंदर एक पश्चाताप की भावना है कि बीस साल तक उन्होंने अपनी वाइफ को वह स्थान नहीं दिया जिसकी वह हकदार थी। इसलिए वह इस छठ पूजा में यह संकल्प लेते हैं कि वह दंडवत प्रणाम करते करते घाट तक जाएंगे। अम्माँ जी खुश है कि उनके बेटे बहु की मैरेड लाइफ आगे बढ़ेगी। लेकिन ललिता को यह बात हजम नही होती कि गुड्डू का लगाव रंजू से क्यों बढ़ रहा है। इसलिए वह कुछ तो करेंगी, अब उसके लिए आपको हमारा यह स्पेशल एपिसोड देखना होगा।

https://drive.google.com/file/d/1-QeAZf3lyPEMtkyRrb5fWjPfpsqtCHy2/view?usp=drive_web 


ललिता ने क्रिएट किया ड्रामा
बुलबुल का रोल कर रही रूपल त्यागी (Roopal Tyagi)ने बताया कि यह सीन रंजू की बेटियां का बेहद इम्पोर्टेन्ट सीन है। यह धारावाहिक देखने वालों को यह तो पता चल ही गया है कि सीरियल का चाहे कितना भी खुशी वाला पल रहे ललिता कुछ न कुछ तो करती है जिससे रंजू की बेटियां में ड्रामा क्रिएट हो जाता है। छठ पूजा महिलाओं के लिए बहुत ही अहम फेस्टिवल होता है। जिसे हम सब ग्रैंड लेवल पर मना रहे हैं। उसके बीच में ड्रामा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है, हाई लेवल का ड्रामा होने वाला है। इस सीक्वेंस में गुड्डू मिश्रा और उनकी बेटियों के बीच रिलेशनशिप डिवेलप होने वाली है। रंजू की बेटियां यह देखकर हैरान हैं कि उनके पापा इस तरह प्रायश्चित कर रहे हैं और दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। क्या हम बेटियां उन्हें पापा के रूप में एक्सेप्ट करेंगे या नहीं, यह इस शो में देखना होगा।


छठ व्रत दंडवत प्रणाम रखने का निर्णय
अय्यूब खान ने बताया कि गुड्डू मिश्रा ने अपनी आगे की जिंदगी बेहतर करने के लिए छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रत दंडवत प्रणाम रखने का निर्णय लिया है। यह बहुत ही मुश्किल होता है जो रियल लाइफ में करते हैं उनके जज़्बे को मानना पड़ेगा। आपको बता दें कि छठ व्रत का दंडवत प्रणाम नियम बहुत ही मुश्किल माना जाता है। इसे बहुत ही कम लोग करते हैं। इसमें लोग घर से घाट तक दंडवत प्रणाम करते पहुंचते हैं। अय्यूब खान ने बताया कि लोग मुझे आज गुड्डू मिश्रा के नाम से जानते पहचानते हैं तो यह दंगल टीवी, रंजू की बेटियां, रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स, राइटर्स का कमाल है। मेरे किरदार को लोग पसंद कर रहे हैं तो दीपशिखा और रीना कपूर का शुक्रिया। दोनों कमाल की परफॉर्मर्स हैं, उनके साथ काम करना अच्छा लगता है। रिएक्शन तभी सही अच्छा आता है जब एक्शन सही हो। शो रंजू की बेटियां में अय्यूब खान गुड्डू मिश्रा, दीपशिखा नागपाल ललिता, रीना कपूर रंजू, बुलबुल रूपल त्यागी, मोनिका चौहान शालू, नवीन पंडिता विशेष, उर्मिला शर्मा निर्मला, जयशंकर त्रिपाठी बच्चू पाण्डेय, अनुष्का श्रीवास्तव रौशनी और पंकज मिश्रा मामा का रोल कर रहे हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे सिर्फ दंगल टीवी पर देखा जा सकता है।

Must Read: Healthy rajasthan के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए Ayurveda Department जनवरी में शुरू करेगा नि:शुल्क औषधी वितरण अभियान

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :