Miss India 2022: राजस्थान की बेटी बनी मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप, आइए जाने कौन हैं रूबल शेखावत

Miss India 2022 का ताज भले ही कर्नाटक की सिनी ने जीता हो, लेकिन इस प्रतियोगिता में राजस्थान की बेटी भी पीछे नहीं रही। इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) पहली रनरअप बनीं है। वहीं, उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को दूसरी रनरअप चुना गया है।

राजस्थान की बेटी बनी मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप, आइए जाने  कौन हैं  रूबल शेखावत

जयपुर | कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ताज अपने नाम कर लिया है। 21 साल की सिनी ने प्रतियोगिता में 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब हासिल किया है। Miss India 2022 का ताज भले ही कर्नाटक की सिनी ने जीता हो, लेकिन इस प्रतियोगिता में राजस्थान की बेटी भी पीछे नहीं रही। इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) पहली रनरअप बनीं है। वहीं, उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को दूसरी रनरअप चुना गया है।

रविवार को मुंबई में हुए इस ग्रैंड इवेंट में फर्स्ट रनरअप रही राजस्थान की रूबल शेखावत भले ही सिनी शेट्टी को मात नहीं दे पाई लेकिन अब वे भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राजस्थान की इस बेटी ने अपने सौन्दर्य के साथ अपनी इंटेलिजेंट से जजेस का दिल जीता है। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की विजेता मॉडल्स को मात देकर फर्स्ट रनरअप का स्थान हासिल करना भी राजस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रूबल का भी कहना है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। आइए जानते हैं रूबल शेखावत के बारे में...

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में झूमकर बरस रहा मानसून! कई नदियां उफान पर, फिर से भारी बारिश का अलर्ट

आर्मी स्कूल से पूरी की स्कूली पढ़ाई

सौन्दर्य प्रतियोगिता में राजस्थान को गौरान्वित करने वाली रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) डिफेंस बैकग्राउंड से रही हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ है। रूबल शेखावत खुद को एक जिज्ञासु स्टूडेंट मानती हैैं। रूबल की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद रूबल ने जयपुर के कनोड़िया कॉलेज से आगे की पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें:- Photos: मलाइका का दिखा स्टाइलिश लुक, कैमरा भी शर्माया

एनसीसी कैडेट भी रही हैं रूबल
रूबल शेखावत को बचपन से ही डांस के साथ-साथ ऐक्टिंग और पेंटिंग का भी शौक था। उन्हें घुड़सवारी, ट्रैवल करने और स्विमिंग में भी काफी आनंद आता है। वह कमाल की बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। रूबल एनसीसी कैडेट भी रही हैं। 

ये भी पढ़ें:- शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी गुड न्यूज, रणबीर बनने जा रहे पापा

यहां तक पहुंचने में करना पड़ा कठिनाईयों का सामना
रूबल शेखावत को यहां तक पहुंचने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। शुरू में रूबल का परिवार भी उनके मॉडलिंग करने के खिलाफ था लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी बेटी के सपने को सच होने में पूरा सपोर्ट किया। 2019 में रूबल का मिस डीवा कॉन्टेस्ट में टॉप-5 में सिलेक्शन हुआ था। 

रणवीर और इमरान हाशमी संग किया काम
मॉडलिंग की दुनिया में चमकने के बाद रूबल शेखावत ने एक म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ भी काम किया है। इसके अलावा रूबल एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी एक विज्ञापन में नजर आई हैं। आपको बताते चले कि, मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कलर्स चौनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा।

Must Read: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिरंजीवी योजना में बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर की 10 लाख रुपए, बजट घोषणा का क्रियान्वयन

पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :