Jaipur@ जय श्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल: जयपुर के तारानगर गणेश मंदिर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान, शिविर में 200 यूनिट एकत्रित
जय श्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल राजस्थान की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन खिरणी फाटक रोड तारानगर ए स्थित गणेश मंदिर में किया गया।
जयपुर।
जय श्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल राजस्थान की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन खिरणी फाटक रोड तारानगर ए स्थित गणेश मंदिर में किया गया।

मंडल संस्थापक किशोर सिंह सांजू और देवेंद्र सिंह रामजीपुरा ने बताया कि शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम रक्तदान शिविर में युवाओं ने 200 यूनिट रक्तदान किया। देवेंद्र सिंह रामजीपुरा ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को मंडल की ओर से हेलमेट और प्रमाण पत्र भेंट किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, अजमेर जिला अध्यक्ष जयराज सिंह, कार्यकर्ता आदित्य सिंह सहित कई युवा मौजूद थे।
Must Read: 65 की उम्र तक एयर इंडिया के पायलट्स भर सकेंगे उड़ान! हो सकता है ये बड़ा फैसला
पढें लाइफ स्टाइल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन