दु:खद खबर: भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, वसुंधरा, पुनिया समेत भाजपा नेताओं ने संवेदना जताई

सड़क दुर्घटना में उनके निधन का समाचार मिलते ही जिला संगठन के पार्टी नेताओं, मंडलों एवं कार्यकर्ताओं ने हृदय विदारक और झकझोर देने वाली इस घटना पर मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में प्रभु से साहस प्रदान करने एवं मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, वसुंधरा, पुनिया समेत भाजपा नेताओं ने संवेदना जताई

सिरोही | भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया जिला प्रभारी कैलाश मेघवाल मोहब्बत नगर का पालनपुर के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का रविवार को समाचार पहुंचते ही जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई।

ये भी पढ़ें:- Big Success: भारतीय सेना को बड़ी सफलता, लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार, निशाने पर थे वीआईपीज

युवा, ऊर्जावान कार्यकर्ता के दुखद निधन के समाचार ने सभी को स्तब्ध कर दिया। सोशल प्लेटफॉर्म पर हर कोई संवेदनाओ में दुखी नजर आया वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं वसुंधरा राजे ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर मेघवाल के पार्टी के लिए किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करके अपूरणीय क्षति बताया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में संगठन द्वारा मोहब्बत नगर के कैलाश मेघवाल की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पार्टी के सोशल मीडिया का जिला प्रभारी बनाया गया था। सड़क दुर्घटना में उनके निधन का समाचार मिलते ही जिला संगठन के पार्टी नेताओं, मंडलों एवं कार्यकर्ताओं ने हृदय विदारक और झकझोर देने वाली इस घटना पर मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में प्रभु से साहस प्रदान करने एवं मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा नगर मंडल सिरोही के अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने संवेदना प्रकट कर कहा कि एक होनहार और जोश, उत्साह से लबरेज निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी ने खो दिया है।

ये भी पढ़ें:- Delhi News: केजरीवाल की सौगात, दिल्ली डेंटल सर्जन्स कैडर के गठन को मंजूरी, स्थाई हो सकेंगे अस्थाई सर्जन

Must Read: जयपुर नगर निगम हैरिटेज के 100 वार्डों में कुल 57.82 प्रतिशत मतदान

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :