कांग्रेस पर संकट!: महाराष्ट्र में कई नेताओं की फडणवीस से मुलाकात, शिवसेना की तरह बिखरने का मंडराया खतरा

महाराष्ट्र में अब शिवसेना के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है। खबरों की माने तो कांग्रेस के कई नेता बगावती तेवर दिखा रहे हैं और भाजपा के पूर्व सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस से संपर्क में हैं।

महाराष्ट्र में कई नेताओं की फडणवीस से मुलाकात, शिवसेना की तरह बिखरने का मंडराया खतरा

मुंबई | महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहा घमासान अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव ठाकरे से सत्ता परिवर्तन होकर एकनाथ शिंदे के हाथ में आने के बाद भी राजनीतिक उथल-पुथल लगातार जारी है। महाराष्ट्र में अब शिवसेना के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है। खबरों की माने तो कांग्रेस के कई नेता बगावती तेवर दिखा रहे हैं और भाजपा के पूर्व सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस से संपर्क में हैं।

शिवसेना की तरह टूट सकती है कांग्रेस
गुजरात में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस पार्टी अपना पूरा ध्यान वहां लगाए हुए हैं। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र से भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। खबरों की माने तो यहां कई कांग्रेसी नेता बगावती सूर अलाप रहे हैं और उन्होंने पिछले दिनों महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है कि, जल्द ही कांग्रेस पार्टी भी शिवसेना की तरह टूट सकती है। 

ये भी पढ़ें:- आज आया उछाल : देश में 24 घंटे में ढाई हजार केस बढ़े, आज सामने आए 19,893 नए मामले, 53 लोगों की मौत

कई कांग्रेसी नेताओं ने फडणवीस से की मुलाकात
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की पिछली सरकार के मंत्री असलम शेख ने पिछले सप्ताह ही देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता मोहित कंबोज जिन्होंने शिंदे गुट को भाजपा के साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वे भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, विधायक अमीन पटेल और जीशान सिद्दीकी ने भी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इन नेताओं की फडणवीस से मुलाकात के बाद चर्चा है कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यहीं, कद्दावर कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण के भी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से नाराज होने के संकेत मिल रहे हैं।  ऐसे में उनके भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज होती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Warning: सावधान! राजस्थान में आज कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, नदी-नाले उफान पर, खोले गए बांध के गेट

Must Read: आज महागठबंधन सरकार का विस्तार, RJD का रहेगा दबदबा, ये MLA बन सकते हैं मंत्री

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :