छोड़ गई एक साल का मासूम: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, डेढ साल पहले ही हुई थी शादी

मृतका कमलेश की डेढ़ साल पहले बस्सी निवासी श्योराज के साथ शादी हुई थी। जिससे मृतका का एक साल का पुत्र भी है। 

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, डेढ साल पहले ही हुई थी शादी

टोंक । प्रदेश के टोंक जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पर पचेवर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को मालपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद ससुराल व पीहर पक्ष के लोगों की मौजूदगी में विवाहिता का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया।

शादी को हुए डेढ साल, एक साल का है एक बेटा
पुलिस के अनुसार, जिले के पचेवर थाना क्षेत्र के बस्सी गांव में 21 वर्षीय विवाहिता कमलेश की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस संबंध में देवाराम निवासी हरनौदा ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, मृतका कमलेश की डेढ़ साल पहले बस्सी निवासी श्योराज के साथ शादी हुई थी। जिससे मृतका का एक साल का पुत्र भी है। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: कमाने के लिए दिल्ली जाने की कहकर घर से एक महीने पहले निकला युवक मिला ऐसी हालत में, फैल गई सनसनी

पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दुखी पीहर पक्ष ने पचेवर थाने में मृतका कमलेश की हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडना एवं हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में खेलों का स्वर्णिम युग: मुख्यमंत्री ने खेलों के लिये बजट में कोई कमी नही रखी- संयम लोढा

Must Read: Rajasthan Transport Minister बृजेंद्र सिंह ओला ने आरटीओ—डीटीओ को राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :