बड़ी मुश्किल से पाया काबू: दिल्ली के नागलोई में भीषण आग से इलाके में मचा हड़कंप, भेजी गई दमकल की 13 गाड़ियां

आग ने देखते ही देखते विकराल हो गई और एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

दिल्ली के नागलोई में भीषण आग से इलाके में मचा हड़कंप, भेजी गई दमकल की 13 गाड़ियां

नई दिल्ली | Delhi Fire: दिल्ली में आगजनी की बड़ी घटना हो गई है। दिल्ली के नागलोई इलाके में भीषण आग लग गई। यह आग नागलोई के कमरुद्दीन नगर में शुक्रवार देर रात करीब 11ः50 बजे पीवीसी कचरे में लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल हो गई और एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें:- गोल्डन व्बॉय फिर नंबर वन: हरियाणा के छोरे नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने

इलाके में मचा हड़कंप
भीषण आग लगने की खबर भी इलाके में आग की तरह फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात को सोने की तैयारी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस से हुए ‘आजाद’: गुलाम नबी आजाद का ऐलान, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे नई पार्टी, कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात

दमकल की करीब 13 गाड़ियां पहुंची

आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। दमकल की करीब 13 गाड़ियों तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और बड़ी मुश्किल से इलाके में फैलती आग को रोका गया। दमकल विभाग के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Must Read: Union Home Minister Amit Shah ने दिल्ली में वेस्ट टू वेल्थ अवधारणा पर 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार भारत दर्शन पार्क का किय उद्घाटन

पढें दिल्ली खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :