Bhagwant Mann Hospitalized: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों के अनुसार, पंजाब सीएम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों के अनुसार, पंजाब सीएम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत खराब होने चलते उन्हें बुधवार तड़के दिल्ली अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए और उन्हें इंफेक्शन होना बताया। इससे पहले सीएम मान ने पेट में दर्द होने की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में कोरोना केस बढ़ना शुरू, पिछले 24 घंटे में अजमेर और बीकानेर में 2 लोगों की मौत

ठीक है सीएम का स्वास्थ्य 
आपको बता दें कि 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सीएम भगवंत मान ने इसी  महीने डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अब सीएम की अस्पताल में भर्ती होने की भनक लगते ही पार्टी के नेताओं में हलचल मच गई। हालांकि, सीएम का स्वास्थ्य ठीक है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: नर्सिंग स्टाफ रूम में नर्स को अकेला देख मरीज ने खोया आपा और...

Must Read: वन विभाग बब्बर शेर त्रिपुर में नहीं बता रहा कोविड के लक्षण, आईवीआरआई ने दी थी कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट, अब दोबारा भेजे सैंपल 

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :