बड़े बेटे चार्ल्स बने राजा: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को कहा अलविदा, 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार यानि कल रात 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को कहा अलविदा, 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली | Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार यानि कल रात 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं। हालांकि, महारानी का अंतिम संस्कार अभी नहीं किया जाएगा, बल्कि 10 दिन बाद होगा। वहीं, स्कॉटलैंड के बाल्मोरल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सरकार का ‘ऑपरेशन यूनिकॉर्न’ शुरू हो चुका है।

क्या है ‘ऑपरेशन यूनिकॉर्न’?
ब्रिटिश अधिकारियों ने महारानी की मृत्यु और अंतिम संस्कार के बीच के पहले 10 दिनों के दौरान घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए ऑपरेशन लंदन ब्रिज नाम से एक योजना तैयार की थी। जिसके अनुसार, अगर स्कॉटलैंड में महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु होती है, तो ऐसे मामले में ऑपरेशन यूनिकॉर्न बनाया गया था। अब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्कॉटलैंड के बाल्मोरल एस्टेट में मृत्यु हुई ऐसे में ऑपरेशन यूनिकॉर्न चालू हो गया है। इस योजना के तहत विमान से लंदन ले जाने से पहले महारानी का शरीर कई दिनों तक स्कॉटलैंड में रहेगा। 

ये भी पढ़ें:- ब्रेन में हरकत नहीं: कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को लेकर आई ताजा खबर, परिवार और फैंस कर रहे स्वस्थ होने की दुआं

बड़े बेटे चार्ल्स बने राजा
बकिंघम पैलेस के मुताबिक, परम्परा के अनुरूप उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स जो अब तक प्रिंस थे, वह अब राजा बन गए हैं। उनका औपचारिक राज्याभिषेक बाद में किया जाएगा।

महारानी का 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार
महारानी के ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनके अंतिम संस्कार से पहले नए उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- गेहू-चीनी के निर्यात पर भी रोक: मोदी सरकार का देश की जनता के हित में बड़ा कदम, ब्रोकन राइस के निर्यात पर आज से प्रतिबंध

अंतिम संस्कार के दिन होगा राष्ट्रीय शोक, पूरे देश में रहेगा अवकाश
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन वाले दिन को अधिकारी ‘डी-डे’ के रूप में माना जाएगा। महारानी के अंतिम संस्कार वाले दिन देश में राष्ट्रीय शोक रहेगा और पूरे देश में छुट्टी रहेगी। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कंपनियां व अन्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। महारानी के अंतिम संस्कार के बाद विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चौपल में दफनाया जाएगा। जहां उन्हें तोपों की सलामी दी जाएगी।

Must Read: Defense research लगातार कर रहा है नई पीढ़ी की स्वदेशी मिसाइलों का परीक्षण, अब ओडिशा तट से Missile Pralay का किया सफल परीक्षण

पढें विश्व खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :