आखिरी वीडियो कॉल! : शांति मिशन पर गए राजस्थान के दो जवान कांगो में शहीद, पत्नी से हो रही थी वीडियो कॉल तभी...

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अफ्रीका के कॉन्गो मिशन पर गए सीमा सुरक्षा बल (ठैथ्) के दो जवान मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए। ये दोनों जवान राजस्थान के निवासी है। इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल ने अपने ट्वीटर हैडल पर दी है।

शांति मिशन पर गए राजस्थान के दो जवान कांगो में शहीद, पत्नी से हो रही थी वीडियो कॉल तभी...

जयपुर | संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अफ्रीका के कॉन्गो मिशन पर गए सीमा सुरक्षा बल (ठैथ्) के दो जवान मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए। ये दोनों जवान राजस्थान के निवासी है। इसकी जानकारी सीमा सुरक्षा बल ने अपने ट्वीटर हैडल पर दी है।

वीडियो कॉल पर पत्नी से हो रही थी बात, अचानक लगी गोली
मिशन पर शहीद होने वाले सीकर के लक्ष्मणगढ़ निवासी बीएसएफ हैड कांस्टेबल शीशपाल बगड़िया मंगलवार को जब कॉन्गो से पत्नी कमला से वीडियो काल पर बात कर रहे थे तब ये किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये उनका आखिरी कॉल होगा और वो इसी दौरान हमेशा के लिए दुनिया छोड़ जाएंगे। शीशपाल बगड़िया पत्नी को हिंसक प्रदर्शन का लाइव वीडियो दिखा रहे थे तभी उन्हें गोली लग गई और वो वहीं गिर पड़े। इस दौरान उनके फोन के साथ-साथ उनके जीवन की डोर भी कट गई। इस दुखद हादसे की खबर सुनते ही पूरे घर-परिवार और गांव में कोहराम मच गया। 

ये भी पढ़ें:- तिलिस्मी खजाने का लगा पता: अर्पिता के घर करोड़ों का खजाना, नोटों के 10 ट्रक भरने के बाद ईडी हुई रवाना

दोनों जवान आपसे में थे जीजा-साला, साथ निकले थे मिशन पर
वहीं इस मिशन पर शहीद होने वाले दूसरे हैड कांस्टेबल सांवला राम विश्नोई बाड़मेर के गुढ़ामलानी हैं। दोनों ही जवान आपस में रिश्तेदार भी थे। शहीद शीशपाल उनके जीजा लगते थे। और दोनों साथ ही इस मिशन पर गए थे। जानकारी में सामने आया है कि शहीद सांवलाराम विश्नोई 1999 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। विश्नोई दो महीने पहले ही कांगो रवाना हुए थे। इससे पहले वे बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात थे। कांगो जाने से पहले वह 15 दिन के लिए घर पर भी आए थे। शीशपाल व इनके दोनों भाइयों का परिवार जयपुर में रहता है, जबकि, माता-पिता गांव बगड़ियों का बास में रहते हैं।

ये भी पढ़ें:-  CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी पीवी सिंधू, गुरूवार को होगी रंगारंग शुरूआत

विदेश मंत्री ने जताया गहरा दुख
राजस्थान के दोनों जवानों की शहादत पर जहां एक और उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, वह दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों को खोने पर बहुत दुखी हैं। ‘आक्रोशपूर्ण हमलों’ के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय कठघरे में लाया जाना चाहिए। 

Must Read: कोरोना फैलाने लगा दहशत! आज सामने आए 21,880 नए मामले, 60 लोगों की गई जान

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :