दिल दहलाने वाला हादसा: जोधपुर में ग्रेनाइट-मार्बल फैक्ट्री में हादसा, 2 की मौत, दो घायल, क्रेन से निकाले गए शव

जोधपुर जिले में आज एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जोधपुर के मण्डोर थानान्तर्गत सुरपुरा बांध रोड पर ग्रेनाइट व मार्बल की एक फैक्ट्री में मार्बल के भारी भरकम पत्थरों के तीस स्लैब्स गिर गई।

जोधपुर में ग्रेनाइट-मार्बल फैक्ट्री में हादसा, 2 की मौत, दो घायल, क्रेन से निकाले गए शव

जोधपुर । भारी बारिश की मार झेल रहे जोधपुर जिले में आज एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जोधपुर के मण्डोर थानान्तर्गत सुरपुरा बांध रोड पर ग्रेनाइट व मार्बल की एक फैक्ट्री में मार्बल के भारी भरकम पत्थरों के तीस स्लैब्स गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य मजदूर घायल हो गए है।

ये भी पढ़ें:- सड़कों पर दौड़ रही नावें: राजस्थान में भारी बारिश बनी मुसीबत, बाढ़ जैसे हालातों में सेना ने संभाला मोर्चा

तीस स्लैब्स नीचे गिरे और दब गए मजदूर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मण्डोर नाका से सुरपुरा बांध रोड पर सुशील स्टोंस नाम की ग्रेनाइट व मार्बल फैक्ट्री में आज दोपहर मार्बल के भारी भरकम स्लैब्स हटाए जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होने से छह फीट ऊंचे व सात फीट चौड़े करीब तीस स्लैब्स नीचे गिर गए। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे दब गए। हादसे में झंवर थानान्तर्गत बड़ला नगर निवासी सिकंदर खान व लूनी थानान्तर्गत सतलाना निवासी ढल्लाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Honey Trap: पाक हसीनाओं को दो साल से सेना की गोपनीय जानकारी दे रहा था जवान, अब रिमांड पर आया तो खुले कई राज

क्रेन से निकाले गए शव
जानकारी में सामने आया है कि, जब स्लैब्स गिरने की घटना हुई तब दोनों श्रमिक नीचे की तरफ खड़े थे। स्लैब्स को गिरता देख दोनों ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन खुद को बचा नहीं पाए। दोनों हादसे के बाद उनके साथियों ने स्लैब्स हटाने और उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन स्लैब्स को हटाने में असफल रहे। जिसके बाद क्रेन की मदद से स्लैब्स को हटाकर दबे हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

Must Read: नक्की किनारे गांधी वाटिका में फिजूल बहा दी जनता की गाढ़ी कमाई

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :