VIDEO:लोग चिल्लाते रहे, ट्रक दौड़ता रहा! : यूपी के मैनपुरी में सपा जिलाध्यक्ष की कार को घसीटता हुआ ले गया ट्रक ड्राइवर
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक रूका भी नहीं बल्कि, कार को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
मैनपुरी | उत्तर प्रदेश में दिल को दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें एक ट्रक ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष की कार को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ ले गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, ट्रक चालक कैसे कार को घसीटता हुआ ले जा रहा है।
लोग चिल्लाते रहे, ट्रक दौड़ता रहा
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक रूका भी नहीं बल्कि, कार को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस घटना को देखते ही बाजार में मौजूद लोग ट्रक के पीछे दौड़ पड़ और उसे रूकवाने के लिए चिल्लाते रहे। बाद में आगे जाकर ट्रक रूका तो लोगों ने जिलाध्यक्ष्य को संभाला।
ये भी पढ़ें:- पंच में है दम: खिलौने की तरह प्रतिद्वंदी से खेली भारत की निखत जरीन, बॉक्ससिंग में जीता गोल्ड, 5-0 से दी मात
#WATCH उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में एक ट्रक ने सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, "पुलिस द्वारा तत्काल ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। चालक इटावा का रहने वाला है। संपूर्ण पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।" pic.twitter.com/qtfQcnph1A
हादसा या सोची-समझी साजिश
इस खौफनाक घटना को लेकर एसपी ने बताया, पुलिस द्वारा तत्काल ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक इटावा का रहने वाला है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि, ये एक हादसा था या फिर सोची समझी साजिश।
Must Read: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद हटाने के खिलाफ याचिका की खारिज
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.