पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा: यूपी में अज्ञात लोगों ने गोमती नदी के किनारे हनुमान मंदिर में मूर्ति के साथ की तोड़फोड़

इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

यूपी में अज्ञात लोगों ने गोमती नदी के किनारे हनुमान मंदिर में मूर्ति के साथ की तोड़फोड़
Demo Pic

लखनऊ | उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां राजधानी लखनऊ में कुछ अज्ञात लोगों ने माहौल खराब करने के इरादे से गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की कोशिश की है। इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इस घटना पर स्थानीय विधायक नीरज बोरा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा जताते हुए कहा है कि ये काम दंगा फैलाने की मंशा से हो सकता है।

मंदिर पर लगे ध्वज को भी फाड़ने की कोशिश
बताया जा रहा है कि, गोमती नदी पर बने हनुमान मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की और फिर ध्वज को भी फाड़ने की कोशिश की है। जिसके बाद यहां विवाद हो गया। 

ये भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर: कटरा में फिर कांपी धरती, आज सुबह आए भूकंप के झटके, लोगों में मचा हड़कंप

चौक थाना क्षेत्र का है मामला, पुलिस में दी गई शिकायत
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लेटे हुए हनुमान जी के पास मूर्ति टूटने का मामला सामने आया है। जिस पर शिशिर चतुर्वेदी नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शियकात दर्ज कराई है। इसकी जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता चतुर्वेदी ने कहा कि, इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की है और इस पूरे मामले के बारे में उन्हें अवगत कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोषी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें:- खेल का मैदान बना जंग का अखाड़ा! पाक बल्लेबाज ने अफगानी खिलाड़ी पर उठाया बल्ला - Watch Video

Must Read: लखनऊ में कोरोना के 115 नए मामले दर्ज

पढें उत्तर प्रदेश खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :