देखें अद्भुत वीडियो: पहले कभी नहीं देखी होगी 18 फीट लंबी भगवान गणेश की सोने से बनी प्रतिमा, तिरूपति बालाजी के समान देगी दिखाई

18 फीट लंबी भगवान गणेश जी की सोने से बनी ये प्रतिमा  गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में तैयार की जा रही है

पहले कभी नहीं देखी होगी 18 फीट लंबी भगवान गणेश की सोने से बनी प्रतिमा, तिरूपति बालाजी के समान  देगी दिखाई

उत्तर प्रदेश | इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहर 31 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। भगवान गणेश जी के मंदिरों को सजाया जा रहा है। गणपति जी की पूजा के लिए मूर्तियों तैयार हो रही हैं। लेकिन शायद ही आपने इससे पहले भगवान गणेश जी की ऐसी भव्य स्वर्ण प्रतिमा देखी होगी। जिसे सोने से बनाया गया है।

तिरूपति बालाजी के समान दिखाई देगी स्वर्ण प्रतिमा

18 फीट लंबी भगवान गणेश जी की सोने से बनी ये प्रतिमा  गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए उत्तर प्रदेश में संभल के चंदौसी में तैयार की जा रही है। इस प्रतिमा को बनाने में कारीगर लगातार काम पर लगे हुए हैं। सोने से बन रही इस प्रतिमा में बड़ी बारिकी से जड़ाई का काम किया गया है। बताया जा रहा है कि, गणपति बप्पा की इस प्रतिमा का पूरा लुक भगवान तिरूपति बालाजी के समान दिखाई देगा। मूर्ति में लगभग 40-50% सोने का इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी को अन्य धातुओं से बनाया जाएगा। 

Must Read: पितृ पक्ष 2022 आज से शुरू, अगर चाहिए पूर्वजों का आशीर्वाद और घर में सुख-समृद्धि तो भूलकर भी न करें ये काम

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :