अभिनव पहल: प्रदेश में सिरोही ऐसा पहला जिला, जहां बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाएगी मोबाइल वैन

विधायक व कलेक्टर ने आओ पढ़े हम कार्यक्रम के तहत वैन को दी रवानगी .पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के सिरोही ब्लॉक का चयनए एक महीने यानि 28 नवम्बर तक एक ग्राम पंचायत में दो दिन वैन रहेगी

प्रदेश में सिरोही ऐसा पहला जिला, जहां बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाएगी मोबाइल वैन

सिरोही | शिक्षा से वंचित बालक.बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग ने अभिनव पहल की है। ऐसे में हमारा सिरोही प्रदेश में ऐसा पहला जिला बन गया है। जहां पर शिक्षा से वंचित बालक.बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए गांव.गांव मोबाइल वैन जाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न कर उन्हें स्कूल से जोड़ा जाएगा। दरअसलए शिक्षा विभाग की रिपोर्ट पर गौर करें तो सिरोही जिले में शिक्षा से वंचित बेटियों की संख्या अधिक है। इस साल किए गए सर्वे की रिपोर्ट देखें तो जिले में शिक्षा से वंचित में बेटियों की संख्या अधिक है। जिले में 5736 बालक.बालिकाएं ऐसे है जो शिक्षा से वंचित हैं। सिरोही में इस वैन को इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें पढ़ाई की सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही अंग्रेजीए हिंदी व गणित का स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध करवाया। इसमें विषय की प्रारंभिक के साथ आधारभूत जानकारी उपलब्ध हैं। अजित फाउंडेशन फॉर ऑरियंटेल एंड सोशियल स्टडी सिरोही की ओर से एक महीने के लिए वैन व चालक उपलब्ध करवाया है। आईडियल संस्थान सिरोही की ओर से किताबें उपलब्ध करवाई हैं। इसके अतिरिक्त महिला अधिकारिता विभाग की ओर से वाइट बोर्ड प्रदान किया गया है। महिला अधिकारिता का स्टाफ नियमित रूप से चयनित गांवों का निरीक्षण करेंगे एवं इसकी रिपोर्ट कार्यालय में पेश करेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आओ पढ़े हम क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा एवं जिला कलक्टर ने ष्ष्आओं पढे़ हमष्ष् मोबाइल वेन को दिखाई हरी झंडी सिरोहीए 28 अक्टूबर।  

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत "आओं पढे़ हम" कार्यक्रम का आयोजन कलैक्ट्री परिसर से किया गया। शिक्षा आज की महती आवश्यकता एयह सबसे शक्तिशाली हथियार . संयम लोढा   इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा ने कहा कि शिक्षा आज की महती आवश्यकता है यह सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते है। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इसका नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये एवं जिले के ड्राप.आउट बालक बालिकाओं को शिक्षा से जोडा जाए। शिक्षा प्राप्त करना सभी का मूल अधिकार है अभिभावको को भी अपने बच्चो को विद्यालय से जोडने का प्रयास करना चाहिए।      

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभागए सिरोही द्वारा जिले के दुर्गम स्थान एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ड्राप.आउट बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के उद्दद्देश्य से ष्ष्आओं पढे़ हमष्ष् अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके अन्तर्गत मोबाईल वेन के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रो के बच्चों को अध्ययन कराने एवं शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न कर उन्हे विद्यालय से जोड़ने की दिशा मे प्रयास किया जाएगाए और इसी उदे्श्य को लेकर मोबाइल वेन को क्षेत्रीय विधायक संयम लोढाए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ड्रॉप.आउट बच्चो कोे पुनः विद्यालय से जोडना इस अभियान का मूल उद्दद्देश्य   इस मौके पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि अभियान में विविध एनजीओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है। श्री अजित फाउण्डेशन फॉर ऑरियन्टेल एण्ड सोशियल स्टडी सिरोही द्वारा एक माह हेतु वैन व ड्राईवर उपलब्ध करवाया गया। एजुकेट गर्ल्स सिरोही द्वारा स्टूडेंट वॉलन्टियर्स ;स्नातकद्ध को इस हेतु प्रशिक्षित किया। साथ ही अंग्रेजीए हिंदीए गणित का स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध करवाया। जिसमें विषय की प्रारंभिक के साथ आधारभूत जानकारी उपलब्ध है साथ ही आईडियल संस्थानए सिरोही द्वारा किताबे उपलब्ध करवाई जा रही है।  इसके अतिरिक्त महिला अधिकारिता विभाग सिरोही द्वारा वाईट बोर्ड प्रदान किया गया है। महिला अधिकारिता का स्टाफ नियमित रूप से चयनित गांवों का निश्चित विजिट करेगें । वर्ष 2020.21 मंे सिरोही जिले में कुल 5736 बालक व बालिकाएं ड्रॉप.आउट है तथा सिरोही ब्लॉक में 312 बालक व 522 बालिका कुल 834 ड्रॉप.आउट बच्चे है। जिन्हे पुनः विद्यालय से जोडना इस अभियान का मूल उद्दद्देश्य है।      

सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय फिल्ड फंक्शनरी इस कार्यक्रम की सफलता हेतु ड्रॉप आउट बच्चों को निश्चित तिथि एवं समय पर आगंनवाडी केन्द्र पर उपस्थित करेगें। साथ ही मोबाईल वैन एक ग्राम पंचायत मे दो दिन आगंनवाडी केन्द्र पर समय प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तक रहेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक व सरपंच द्वारा फीडबैक फॉर्म भर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद सिरोही के सहयोग से प्राप्त मास्क का भी वितरण किया जायेगा। वस्तुतः यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसका मूल उद्दद्देश्य ड्रा.आउट बच्चो को विद्यालय से जोडना है। यह प्रोजेक्ट लगभग एक माह दिनांक 28 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2020 तक सिरोही जिले के सिरोही ब्लॉक में चयनित ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। अभियान की सफलता पर भविष्य में इसे जिले भर में चलाने की योजना है। कार्यक्रम मे अति0 जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीय एउपखंड अधिकारी हंसमुख कुमारए महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती कमला परमारए महिला पर्यवेक्षक श्रीमती मंजूला खत्रीए महिला शक्ति केन्द्र के जिला समन्वयक कल्पेश खण्डेलवालए राजेन्द्र सिंहए श्री मोहन सिंह व सहयोगी संस्था अजित फाउडेशन फॉर ऑरियन्टेल एण्ड सोशियल  स्टडी सिरोही के आशुतोष पाटनी एएजुकेट गर्ल्स सिरोही ओमप्रकाशए आईडियल संस्थान सिरोहीए के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Must Read: Rajasthan Government ने कोरोना के चलते 30 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के जारी किए आदेश, शादी समारोह में मेहमानों की संख्या की 50

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :