Eknath Shinde Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का विस्तार आज, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

उद्धव सरकार में बगावती तेवर दिखाकर अधिकांश विधायकों को अपने गुट में लाने वाले शिंदे के लिए खुद का भी मंत्रिमंडल विस्तार बेहद कठिन होगा। क्योंकि, इन विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने से इनमें नाराजगी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का विस्तार आज, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

मुंबई | Eknath Shinde Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सत्ता पर काबिज होने के  40 दिन बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन राजभवन में सुबह 11 बजे होगा। इस समारोह में भाजपा और शिवसेना के करीब आठ विधायकों शपथ लेने के संकेत हैं। 

ये भी पढ़ें:- BJP Leader Suicide: तेलंगाना में भाजपा नेता ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव, पीए से कहा मैं सोने जा रहा हूं...

इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद
उद्धव सरकार में बगावती तेवर दिखाकर अधिकांश विधायकों को अपने गुट में लाने वाले शिंदे के लिए खुद का भी मंत्रिमंडल विस्तार बेहद कठिन होगा। क्योंकि, इन विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलने से इनमें नाराजगी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों की जानकारी के अनुसार, शिंदे गुट से भरत गोगावाले और शंभूराज देसाई, भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाड़े और अतुल सावे को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। 

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे से अलग होने के बाद एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें:- खाटूश्यामजी हादसा: मंदिर कमेटी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बंद करवाये बाजार, विधायक ने समर्थकों संग निकाली रैली

Must Read: Chief Minister अशोक गहलोत ने कहा कृषि क्षेत्र के लिए बनाएंगे अलग से बिजली कम्पनी,कृषि बजट से किसानों को होगा लाभ

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :