लगे भ्रष्टाचार के आरोप: पंजाब में पूर्व कांग्रेस मंत्री भरत भूषण आशु गिरफ्तार, पार्टी नेता बोले- बदले की कार्रवाई

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को लुधियाना से गिरफ्तारकर किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर कांग्रेस सरकार में मंत्री पद पर रहने हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

पंजाब में पूर्व कांग्रेस मंत्री भरत भूषण आशु गिरफ्तार, पार्टी नेता बोले- बदले की कार्रवाई

चंडीगढ़ |  पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को लुधियाना से गिरफ्तारकर किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर कांग्रेस सरकार में मंत्री पद पर रहने हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। बता दें कि, वाहनों के जाली पंजीकरण संख्या पर ढलाई टेंडर आवंटित करने के मामले में बीते शुक्रवार को ही पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

कांग्रेस नेता के घर से किया गिरफ्तार
पंजाब के एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो ने भारत भूषण आशु को लुधियाना में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से कांग्रेस में गुस्सा व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश की आप नीत सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए विजिलेंस टीम को एक ज्ञापन दिया है। 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में आसमान से बरसी आफत! कई बस्तियां जमग्न, सड़कों पर दौड़ी नावें, खेत बन गए तालाब, फसलें चौपट

दिल्ली विवादों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में कार्रवाई
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सहित पार्टी के नेताओं ने मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जिन विवादों में घिरी है। उनसे ध्यान हटाने के लिए पंजाब में प्रतिशोध की राजनीति अपना रही है।

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आखिर बोल दी मन की बात, जानिए क्या कहा

Must Read: राजस्थान में जुगाड़ की सरकार,बढ़ते अपराध को कम करने, सिरोही की घटना पर कार्रवाई करने और वैक्सीनेशन पर राजनीति ना करने का समय: पूनियां

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :