‘आजाद’ होकर उड़ा दिए सबके होश: ... तो क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ‘कांग्रेस’ के ‘आजाद’, गरमाने लगा सियासी माहौल

राजनीति संकट के भंवर में फंसी कांग्रेस को जोरदार झटका देकर उससे नाता तोड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अब ‘कांग्रेस’ से तो ‘आजाद’ हो गए हैं, लेकिन उनको लेकर अब सियासत और भी गरमा गई है।

... तो क्या भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ‘कांग्रेस’ के ‘आजाद’, गरमाने लगा सियासी माहौल

नई दिल्ली | राजनीति संकट के भंवर में फंसी कांग्रेस को जोरदार झटका देकर उससे नाता तोड़ने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अब ‘कांग्रेस’ से तो ‘आजाद’ हो गए हैं, लेकिन उनको लेकर अब सियासत और भी गरमा गई है। राजनीतिक गलियारों में ‘आजाद’ की ‘आजादी’ को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। खबरें तो ये भी आने लगी हैं कि आजाद अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं!

‘आजाद’ ने मन की बात कहकर उड़ा दिए सबके होश
कांग्रेस का हाथ छोड़कर गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी में ही नहीं अपितु पूरे देश की राजनीति में तहलका मचा दिया है। उन्होंने केवल पार्टी की नहीं छोड़ी बल्कि कांग्रेस पार्टी के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार राहुल गांधी पर ही सवालियां निशान खड़े कर दिए। जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी पर कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप लगाया है ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उनके खिलाफ पार्टी का कोई भी नेता इतना बोल या लिख सकता है। खैर आजाद ने तो अपने मन की बात जग जाहिर कर दी। 

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस से हुए ‘आजाद’: गुलाम नबी आजाद का ऐलान, जम्मू कश्मीर में बनाएंगे नई पार्टी, कांग्रेस से हुए ‘आजाद’ तो कह गए अपने मन की बात

क्या भाजपा में शामिल हो ‘कांग्रेस’ के ‘आजाद’
आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद कहा कि, देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’ तथा इसका नेतृत्व आतंरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार’ की बात कहते हुए कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल का खंडन करते हुए कहा कि मैं जम्मू कश्मीर में जल्द ही अपनी पार्टी बनाऊंगा। उसकी पहली इकाई जम्मू कश्मीर में बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि, मैं कोई राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए अभी जल्दबाजी में नहीं करूंगा। लेकिन जम्मू कश्मीर में चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, मैंने वहां जल्द ही एक इकाई गठित करने का फैसला किया है। मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा।

ये भी पढ़ें:- Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट केस में नया ट्विस्ट, पहले दी गई ड्रग्स फिर 2 घंटे टॉयलेट में क्या हुआ? CCTV फुटेज में कई खुलासे

Must Read: जालोर कांग्रेस में फूट से रमिला की बढ़ी मुश्किलें, जोगेश्वर गर्ग से है टक्कर

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :