Hardik Patel Resign: आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं... लिखकर ‘हार्दिक पटेल’ ने पार्टी को दिया झटका

गुजरात में चुनावों से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं... लिखकर ‘हार्दिक पटेल’ ने पार्टी को दिया झटका
Hardik Patel,

नई दिल्ली | राजस्थान में जहां कांग्रेस पार्टी ने नेताओं को एकजुट करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए चिंतन शिविर में कई बड़े फैसले लिए हैं वहीं दूसरी ओर गुजरात में चुनावों से पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

कहा- मेरे निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी

सूत्रों की माने तो कांग्रेस आलाकमानों से नाराज चल रहे गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने आखिरकार मजबूर होकर इस्तीफा दे दिया। हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी।

ये भी पढ़ें:- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नए मदरसों को अब नहीं मिलेगा कोई अनुदान

खुलकर कांग्रेस के खिलाफ जताई नाराजगी
बता दें कि हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। कई बार वह अपनी नाराजगी खुलकर जता भी चुके हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस में उनकी हालत ऐसी हो गई है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो। 

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम की और बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने सहयोगी भास्कर रमन को किया गिरफ्तार

Must Read: Corona के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में तय समय पर ही Board Examinations कराने का किया ऐलान,प्रायोगिक परीक्षा 17 से ही

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :