Punjab Cabinet Expansion: पंजाब में ‘मान’ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, ये पांच कैबिनेट में हुए शामिल

मान सरकार ने आज अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंजाब में ‘मान’ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, ये पांच कैबिनेट में हुए शामिल
bhagwant mann

चंडीगढ़ | पंजाब में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से सत्ता छीनकर राज्य का भार संभालने वाली आम आदमी पार्टी के नेता और सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया। 

10 से बढ़कर 15 हुई मंत्रियों की संख्या
मान सरकार ने आज अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि, पंजाब सरकार में अभी तक सीएम सहित 10 मंत्री थे, लेकिन आज पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसके बाद अब मंत्रियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं, मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 है।

ये भी पढ़ें:- Bihar : कोरोना का कहर! दो कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव, अन्य मंत्रियों में हड़कंप

ये विधायक बने मंत्री

  1. अमन अरोड़ा - अमन अरोड़ा सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। अरोड़ा पार्टी के सबसे तेजतर्रार वक्ता माने जाते हैं।
  2. अनमोल गगन मान - अनमोल गगन खरड़ से विधायक हैं। उन्होंने पंजाब चुनाव में शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार हराया था।
  3. डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर - इंद्रबीर सिंह चीफ खालसा दीवान के प्रधान हैं। निज्जर अमृतसर दक्षिण से विधायक है।
  4. फौजा सिंह सरारी - फौजा सिंह गुरु हरसहाय से विधायक हैं। राय सिख बरादरी का अच्छा खासा वोट बैंक इनके इलाके में आता है।
  5. चेतन सिंह जौड़ामाजरा - चेतन सिंह समाना से विधायक हैं। इनके द्वारा सरकार पटियाला जिले को प्रतिनिधित्व देना चाहती है।

Must Read: उदयपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर, कई बड़े बदलावों के संकेत

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :