पांच महीने पहले हुई थी शादी: दो माह की गर्भवती विवाहिता की सनसनीखेज तरीके से हत्या, इस अवस्था में पड़ा था शव
मृतका सुरेखा की शादी पांच महीने पहले ही लाल चन्द शर्मा से हुई थी। विवाहिता पति लालचंद के साथ मकान पर अकेली रहती थी। मृतका के सास-ससुर पड़ोस के मकान में रहते हैं।
जयपुर | राजधानी जयपुर के नजदीक बसे सामोद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसमें एक नवविवाहिता और दो माह की गर्भवती की हत्या ने गांव वालों के होश उड़ा दिए हैं। विवाहिता का शव लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके हाथ की चूड़ियां टूट कर बिखरी हुई थी। मृतका की शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। पुलिस ने महिला का शव चौमूं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
लहूलुहान हालत में बंद कमरे में पड़ा था शव
पुलिस के अनुसार, सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव की खाना वाली ढाणी में मंगलवार को एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के एक कमरे के बाहर पुलिस को टूटी चुडियां मिली और कमरा बाहर से बन्द मिला। जब कमरे में देखा गया तो 20 साल की नवविवाहित महिला का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था।
पति के साथ अकेली रहती थी मृतका
जानकारी में सामने आया कि, मृतका सुरेखा की शादी पांच महीने पहले ही लाल चन्द शर्मा से हुई थी। विवाहिता पति लालचंद के साथ मकान पर अकेली रहती थी। मृतका के सास-ससुर पड़ोस के मकान में रहते हैं।
गले पर चाकू से वार और पत्थर से सिर को कुचलकर मारा
पत्नी की हत्या होने के बाद भी उसका पति घटना स्थल से गायब था। जिस पर पुलिस को संदेह और पति को चौमूं शहर के पास से हिरासत में लिया गया। अब इस हत्या के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्रारभिक जांच में पाया कि, पति-पत्नी के बीच आपस में अनबन होने व पिछले दिनों दोनों में मारपीट होने की घटना हुई है। जांच में सामने आया है कि, पत्नी के गले पर चाकू से वार और पत्थर से सिर को कुचलकर पति ने मौत के घाट उतारा है।
ये भी पढ़ें:- राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच गोवा में कांग्रेस को झटका, 8 विधायक होंगे भाजपा में शामिल
पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति
मृतका के जीजा ने पुलिस को बताया कि, भरतपुर निवासी मृतका सुरेखा की शादी 21 अप्रेल 2022 को मोरीजा के रहने वाले लालचन्द के साथ हुई थी। उसका पति लालचंद पत्नी सुरेखा के चरित्र पर भी शक करता था। जीजा बताया कि, वह दो माह के गर्भवती थी और उसका पति गर्भ गिराने को लेकर उससे झगड़ा करता था। मृतका के जीजा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके बाद उसे मारपीट कर पीहर में भेज दिया गया था। बाद में पुलिस ने दोनों के बीच राजीनामा करा दिया था।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण हादसा, बस बेकाबू होकर खाई में गिरी, 11 की मौत, कई गंभीर
Must Read: पहले से ज्यादा ईको फ्रेंडली बनेंगे राजस्थान के निजी और सरकारी दफ्तर
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन