CM Yogi ने जताया दुख: बाराबंकी में भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, कई सवारियां घायल, गंभीर लखनऊ रेफर
बाराबंकी जिले में दो बसों में भिड़ंत होने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई सवारियां घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थाना लोनी कटरा के त्रिवेदी गंज क्षेत्र में हुआ है। इस भीषण दुर्घटना पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

बाराबंकी | उत्तर प्रदेश से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। यहां बाराबंकी जिले में दो बसों में भिड़ंत होने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई सवारियां घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि, यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थाना लोनी कटरा के त्रिवेदी गंज क्षेत्र में हुआ है। इस भीषण दुर्घटना पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
मृतकों में महिला और बच्चा भी शामिल
जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में मरने वालों में महिला और बच्चा भी शामिल है। घायलों में गंभीर लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ा: राज्यपाल कलराज मिश्र के बेटे और चूरू कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव
बस बिहार से जा रही थी दिल्ली
बताया जा रहा है कि, यह डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी। तभी बाराबांकी में हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायलों लोगों को लखनऊ रेफर किया गया हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2022
संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति - सीएम योगी
हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Must Read: गोवा के मुख्यमंत्री ने तूर दाल की बर्बादी को लेकर अधिकारियों को दी चेतावनी
पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.