जयपुर में झमाझम: राजस्थान के 10 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, गांधी सागर बांध के 8 गेट, कोटा बैराज 10 गेट खोले
जयपुर | राजस्थान के लिए मौसम विभाग की चेतावनी एकदम सही होती दिख रही हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं, राजधानी जयपुर में भी आज सुबह से ही भारी बारिश का दौर बना हुआ है जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़के दरिया बन गई हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम, आज कोटा पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम रविवार को एमपी तक पहंुच गया है। जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। ये सिस्टम सोमवार को कोटा पहुंच जाएगा। ऐसे में राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। कोटा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन अति भारी बारिश होगी। राजधानी जयपुर, अजमेर और उदयपुर में भी भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश का ये दौर कई जिलों में अगले चार दिन तक जारी रहेगा।
- 22 अगस्त को बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ में अत्यंत भारी बारिश की संभावना।
- 23 अगस्त को जोधपुर और उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश के आसार।
- 24 अगस्त को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर और कोटा संभाग में भारी बारिश की संभावना।
चंबल पर बने सबसे बढ़े गांधी सागर के 8 गेट, कोटा बैराज 10 गेट खोले
प्रदेश के कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड में रविवार को जमकर बारिश हुई है। कोटा में भारी बारिश से चंबल नदी में उफान आ गया। जिसके बाद कोटा बैराज के 10 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से चंबल में उफान आ गया है। जिसके चलते चंबल पर बने सबसे बड़े गांधी सागर बांधा के 8 गेट खोल दिए गए हैं।
Must Read: Shri Kshatriya Yuvak Sangh के हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष में गुलाबी नगरी में निकाली केसरिया रैली
पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.
मनोरंजन